बिहार के 26 जिले शीतलहर की चपेट में, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

 पटना सहित सूबे के 26 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। पूरा सूबा ठंड की ठिठुरन झेल रहा है। दिन और रात के तापमान में आई कमी से लोग असहज हैं। कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनभर कनकनी वाली हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में गया में अधिकतम 14 और पटना में आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।



क्या  है ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट रेड अलर्ट से पहले की स्थिति है। यह मौसम में आए बदलाव पर सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रही होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्थिति पर पहुंचने के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि अभी मौसम को लेकर रेड अलर्ट की स्थिति नहीं आई है लेकिन मौसम के लिहाज से सावधान रहने वाली स्थिति है।






इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज


Post a Comment

0 Comments