मामी को हुआ भांजे संग प्यार, घर से भागकर की शादी

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीसराय के चानन प्रखंड अंतर्गत मननपुर गांव निवासी युवक की शादी झाझा थाना के डुमरमोह गांव में हुई थी। शादी के बाद रतनपुर साह टोला निवासी चंदन साह का अपने ननिहाल मननपुर आना जाना लगा रहता था। इस बीच मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों ने सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना एक दूसरे का होने का फैसला ले लिया। मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए और शादी कर ली। सोशल मीडिया पर मामी और भांजे की शादी का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि RDS न्यूज नहीं करता है।

कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार करने वालों को ना तो दुनिया की परवाह होती है और ना ही सामाजिक बंधनों का। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई जिले में देखने को मिला है। मामी और भांजे को एक दूसरे से प्यार हो गया। मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए और शादी रचा ली। पूरे जिले में इनकी शादी चर्चा का केंद्र बन गया है।

वीडियो लिंक👇👇👇 https://twitter.com/i/status/1409459864821141505

Post a Comment

0 Comments