समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा में चली गोली, डांस कर रही किन्नर को लगी, अस्पताल में भर्ती

 


समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाने के कुरसाहा पुरबारी टोला में लक्ष्मी स्थान के समीप सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम (आर्केस्ट्रा) के दौरान नशे में धुत युवक ने डांस कर रही किन्नर को गोली मार कर जख्मी कर दिया। किन्नर को ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नर्तकी की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाने के ब्यूटी किन्नर के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



6 किन्नर डांसर को बुलाया गया था

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान ले लिया गया है। कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र राय के अलावा नीतेश कुमार व मुनचुन राय को आरोपित किया गया है। आयोजक सुरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के अवसर पर सुरेन्द्र राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाटक) का आयोजन किया था। इसमें महुआ से 6 की संख्या में किन्नर डांसर को बुलाया गया था।



तीन राउंड फायरिंग की


सोमवार रात नर्तकी ब्यूटी किन्नर स्टेज पर रिकार्डिंग डांस कर रही थी। बताया गया है कि डांस के दौरान नशे की हालत में स्टेज पर नीतीश राय चढ़ गए। वह डांसर के साथ बदसलूकी करने लगे। नर्तकी द्वारा इसका विरोध किया गया तो मंटुन राय ने उसे गोली मार दी। गोली नर्तकी की बांह में लगी। नर्तकी ने बताया कि आरोपी ने तीन राउंड फायर किया। उसे एक ही गोली लगी। डांस के दौरान गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने नर्तकी ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।



न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेगी किन्नर

घायल किन्नर को अस्पताल देखने पहुंची किन्नर की प्रमुख सपना किन्नर ने बताया कि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे देश में किन्नर आंदोलन करेंगे। किन्नर प्रमुख ने बताया कि आरोपी ने हत्या की नीयत से गोली चलाई थी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग की तारिफ की और कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों ने काफी तंग किया। वे मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव दे रहे थे। इसके कारण स्थानीय प्रशासन को सूचना बिलंब से मिली, तब जाकर थाने में केस दर्ज हुआ।

Post a Comment

0 Comments